दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर दो बाइकसवार की मौत

Published : Nov 23, 2018, 01:28 PM IST
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर दो बाइकसवार की मौत

सार

सिग्नेचर ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया है, पुल पर दो लड़के बाइक पर सवार हो कर वहां से जा रहे थे, रफ्तार तेज होने के कारण दोनों डिवाइडर से टकरा गए जिससे दोनों लड़कों की मौत हो गई।

नई दिल्ली--दिल्ली में अभी हाल ही में बन कर तैयार हुए सिग्नेचर ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया है, पुल पर दो लड़के बाइक पर सवार हो कर वहां से जा रहे थे, रफ्तार तेज होने के कारण दोनों डिवाइडर से टकरा गए जिससे दोनों लड़कों की मौत हो गई।

घटना सुबह 8:45 बजे हुई, जब दो लड़के ब्रिज पर बहुत तेज बाइक चला रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों युवा पुल से नीचे गए। जिसके कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस ने हादसे के संबंध में बताया कि स्ट्रीट लाइट के पोल में पैर फंसने से बाइक उछल पड़ी और लड़के पुल के नीचे जा गिरे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुल पर डिवाइडर के बीच एक स्ट्रीट लाइट के पोल पर वायर निकला हुआ था, जिसमें बाइक चला रहे लड़के का पैर फंस गया। बाइक की स्पीड काफी ज्यादा थी, बाइक ऊपर उछली और रेलिंग टकरा गई। और दोनों बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए।

लड़कों की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। बता दें अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था।

हालांकि वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बताया कि दोनों लड़के ब्रिज पर स्टंट कर रहे थे जिसके बाद दोनों का संतुलन बिगड़ गया। तो वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि स्पीड में बाइक चलाते समय सेल्फी ले रहे थे जिसके कारण हादसे के शिकार हो गए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान