जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए लश्कर के चार आतंकवादी

Published : Apr 01, 2019, 12:12 PM ISTUpdated : Apr 01, 2019, 12:17 PM IST
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए लश्कर के चार आतंकवादी

सार

पुलवामा में लश्कर के चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। वहां अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 

पुलवामा: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को तब बड़ी सफलता मिली जब पुलवामा के लस्सीपुरा इलाके में लश्करे तैयबा के चार आतंकवादी मार गिराए गए। 

इन आतंकवादियों के पास से दो एके 47 रायफलें और एक पिस्तौल बरामद की गई है। इन आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। 

बताया जा रहा है कि मुखबिरों ने इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरु किया। जवान छिपे हुए आतंकियों के पास पहुंचे। जिन्होंने गोली चलानी शुरु कर दी। 

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में तीन जवानों के मारे जाने की भी खबर है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि