
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 431 नए मामले दर्ज किए हैं वहीं एक ही दिन में 18 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। राज्य में 431 नए मामले आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,649 पर पहुंच गई है जबकि राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 169 पहुंच गया है।
महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या में 431 की वृद्धि हुई है, जबकि 18 लोगों ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया। राज्य सरकार के मुताबिक राज्य में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 5,649 तक पहुंच गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 169 हो गई। वहीं राज्य में 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 4,591 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं वहीं राज्य ने अब तक 90,223 नमूनों का परीक्षण किया है। अकेले मुंबई में ही 3,683 मामले और 161 मौतें हुई हैं।
जबकि ठाणे डिवीजन, जिसमें मुंबई, ठाणे और अन्य पड़ोसी नगर निगम और पालघर में 4,345 मामले दर्ज किए गए हैं। पुणे डिवीजन में 851 मामले और 62 मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि नासिक डिवीजन में 156 मामले और 14 मौतें हुई हैं। वहीं कोल्हापुर डिवीजन में पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में 45 मामले हैं और दो मौतें हुई हैं। इसके अलावा औरंगाबाद डिवीजन में, 48 मामले और पांच मौतें हुई हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।