झारखंड के हज़ारीबाग़ में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

MyNation Hindi  
Published : Jul 15, 2018, 02:35 PM IST
झारखंड के हज़ारीबाग़ में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

सार

अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।  इस आत्महत्या के रहस्य से पर्दा भी नहीं उठा था  तभी झारखंड में  6 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया   

झारखंड के हजारीबाग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनीवार देर रात कर्ज में डूबे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से सभी सन्न रह गए। शुरुआती जांच में मौत की वजह कर्ज को बताया गया है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है।

हजारीबाग खजांची तालाब के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। आसपास के लोगों ने बताया कि उनकी सूखे फलों की दुकान है जिसमें परिवार भारी नुकसान झेल रहा था। इस वजह से पूरे परिवार में कलह होती थी।

आशंका जताई जा रही है आर्थिक परेशानियों से तंग आकर पूरे परिवार ने सुसाइड का रास्ता चुना है। हालांकि पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच में जुटी है।
मरने वालों में महावीर माहेश्वरी 70 साल, उनकी पत्नी किरण माहेश्वरी 65 वर्ष, उन दोनों का बेटा नरेश अग्रवाल 40 वर्ष, उसकी पत्नी प्रीति अग्रवाल 38 वर्ष, उन दोनों के दो बेटे बेटी जिनका नाम अमन अग्रवाल 8 वर्ष व अंजलि 6 वर्ष है।

अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।  इस आत्महत्या के रहस्य से पर्दा भी नहीं उठा था  तभी झारखंड में  6 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया 
 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश