देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 61 हजार मामले, जानें कितने लोगों की हुई मौत

Published : Aug 24, 2020, 12:35 PM IST
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 61 हजार मामले, जानें कितने लोगों की हुई मौत

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश ने पिछले 24 घंटे में 61408 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं  और इस  दौरान कोरोना से 836 लोगों की मौतें हुई हैं और 57464 लोग कोरोना संक्रमण से उबर हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है और रोजाना देश में  कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। फिलहाल देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 61 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं  वहीं इस दौरान 863 लोगों की मौत हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में ही करीब 57 हजार से अधिक कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश ने पिछले 24 घंटे में 61408 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं  और इस  दौरान कोरोना से 836 लोगों की मौतें हुई हैं और 57464 लोग कोरोना संक्रमण से उबर हैं। देश में कोरोमा  संक्रमण के मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 31,06,349 हो गई है। वहीं 23,38,036 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में संक्रमण के 69,239 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई।

वहीं संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के कारण मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई थी। देश में 16 दिन पहले ही कोरोना संक्रमितों  की संख्या 20 लाख के पार हो चुकी है जबकि अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर बढ़कर 74.90 फीसदी तक पहुंच गई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान