
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार 7 राज घराने चुनाव मैदान मे हैं। इनमें से 6 बीजेपी और एक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें धौलपुर जिले के पूर्व राजपरिवार की वसुंधरा राजे का राजघराना सबसे पुराना है। झालावाड़ से चुनाव लड़ रही वसुंधरा राजे बीजेपी की संभावित सीएम पद की दावेदार भी हैं। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की बेटी हैं।
दिया कुमारी विद्याधर सीट से प्रत्याशी
जयपुर के पूर्व राजघराने की दिया कुमारी विद्याधर सीट से चुनाव मैदान मे हैं। बीजेपी सांसद दिया कुमारी को सीएम फेस भी माना जा रहा है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी से लगातार 3 बार विधायक बीकानेर राजघराने की राजकुमारी सिद्धी चौथी बार चुनाव मैदान मे हैं। उनके दादा स्वर्गीय करणी सिंह बीकानेर से लगातार 25 साल तक सांसद रहे।
विश्वराज सिंह पहली बार लड़ रहे चुनाव
विश्वराज सिंह नाथद्वारा सीट से पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह उदयपुर के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी हैं, जिन्हें प्रभावशाली नेता माना जाता है। वैसे विश्वराज सिंह के पिता भी राजनीति में रहे हैं।
कल्पना देवी लाडपुरा सीट से चुनाव मैदान में
कल्पना देवी कोटा की लाडपुरा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। वह कोटा के पूर्व राजपरिवार की सदस्य है। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी नईमुद्दीन से है। भरतपुर राजघराने के विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस से 3—3 बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। एक बार फिर वह डीग के कुम्हेर से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।