देश में सामने आए एक ही दिन में 7467 नए मामले, 1.65 लाख पार हुई संक्रमितों की संख्या

By Team MyNationFirst Published May 29, 2020, 1:33 PM IST
Highlights

वहीं राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 1,024 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में पहली बार 1 हजार संक्रमितों रिकार्ड  किए गए हैं। दिल्ली में गुरुवार को 1,024 नए संक्रमण देखने को मिले, पहली बार राष्ट्रीय राजधानी का मिलान एक ही दिन में 1,000 अंक को पार कर गया। वहीं महाराष्ट्र अभी भी केन्द्र और राज्य सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। 

नई दिल्ली। देश  में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के के दौरान देश में कोरोना के 7467 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1,65,799 तक पहुंच गई है। वहीं देश में 4,706 लोगों की मौत कोरोना से हुई है जबकि देश में 71,105 से अधिक लोग इस बीमारी से सफलतापूर्वक उबर चुके हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 1,024 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में पहली बार 1 हजार संक्रमितों रिकार्ड  किए गए हैं। दिल्ली में गुरुवार को 1,024 नए संक्रमण देखने को मिले, पहली बार राष्ट्रीय राजधानी का मिलान एक ही दिन में 1,000 अंक को पार कर गया। वहीं महाराष्ट्र अभी भी केन्द्र और राज्य सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है।  वहीं देश में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,467 नए मामले सामने आए हैं जबकि इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1,65,799 हो गई।

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले 59,546 तक पहुंच गए। राज्य में अब तक 1,982 मौतें कोरोना से हुई हैं जबकि मुंबई में 18,616 मामले सामने आए हैं। वहीं दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंचने वाली है।  राज्य में संक्रमितों  की संख्या 19,372 तक पहुंच गई है जबकि 10,548 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 145 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं गुजरात में संक्रमितों की संख्या 15,562 तक पहुंच गई। गुजरात में कोरोनोवायरस से 8,003 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 960 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 1,004 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या  16,281 तक पहुंच घई है। वहीं राज्य में 7,495 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 316 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 8,067 तक पहुंच गई है जबकि 180 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।  इसके अलावा राज्य में 4,817 मरीज राज्य में संक्रमण से उबर चुके हैं। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7,453 तक पहुंच गई है जबकि 4,050 लोग ठीक हो गए हैं।

click me!