जल्दी ही आएगा 75 रुपए का सिक्का

Published : Nov 14, 2018, 04:27 PM IST
जल्दी ही आएगा 75 रुपए का सिक्का

सार

केन्द्र सरकार जल्दी ही 75 रुपए का सिक्का लेकर आएगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए यह सिक्का जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 75 साल पहले 30 दिसंबर, 1943 को पहली बार अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था।

इस घटना की यादगार के तौर पर केन्द्र सरकार ने 75 रुपए का सिक्का जारी करने का ऐलान किया है। 

इस बारे में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। 

इसमें आधी चांदी, लगभग 40 फीसदी तांबा और बाकी दस फीसदी में जिंक, निकल और दूसरी धातुएं होंगी। 

इस सिक्के पर सेल्यूलर जेल के पास तिरंगे को सलामी देते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर भी बनी होगी। 

केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट 75 रुपये का यह सिक्का तैयार करेगी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश