इस महिला की हत्या उसके ही पति ने बड़ी बेरहमी से कर दी

Published : Aug 18, 2019, 11:14 PM IST
इस महिला की हत्या उसके ही पति ने बड़ी बेरहमी से कर दी

सार

बरेली के थाना प्रेमनगर के क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी का पहले तो गला काटा,  आंख फोड़ी और हाथ की नसें काट कर कर बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद वह  शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया। ये सनसनीखेज वारदात यूपी के बरेली की है।   

बरेली: गांधीपुरम इलाके में आरती की उसके ही पति ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। आरती अपने पति के साथ प्रेम नगर थाना क्षेत्र के गांधी पुरम कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। आरती के पहले पति की मौत हो चुकी है जिसके बर्फ उसने दूसरी शादी की थी। लेकिन दूसरे पति से भी उसे सुख नही मिला।

आरती का पति उसके साथ रोज मारपीट करता था। जिसकी शिकायत वो कई बार पुलिस से भी कर चुकी थी। पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया जिस वजह से आज उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। आरती के मकान मालिक का कहना है कि पिछले महीने ही इन लोगो ने किराये पर कमरा लिया था। उन्होंने बताया पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा भी होता रहता था। 

वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी मौके पर पहुचे। मौके पर प्रेमनगर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरती के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि इन लोगों का मुकदमा थाने में दर्ज है और कोर्ट में केस भी चल रहा है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल