महिला और उसके प्रेमी की हत्या

Published : Jul 26, 2019, 07:18 PM IST
महिला और उसके प्रेमी की हत्या

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक महिला अपनी उम्र से चार साल छोटे युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन महिला व उसके प्रेमी की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।   

मिर्जापुर. सुबह लोग बिस्कुट नमकीन लेने के लिए किराना की दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान बंद थी। ग्राहकों ने दरवाजा पीटा तभी धक्के से वह खुल गया। लेकिन अंदर का नजारा देखकर लोगों के हो उड़ गए। अंदर दुकान मालकिन व उसके प्रेमी की लाश पड़ी थी। महिला अपने पति को तलाक देने के बाद अलवर राजस्थान के रहने वाले सुनील के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पुलिस हत्या के कारणों को तलाश रही है। 

यह पूरा मामला मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के नार घाट दलित बस्ती का है। 42 वर्षीय संगीता ने पहले पति से तलाक लेने के बाद 38 वर्षीय सुनील अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में अपने पुश्तैनी मकान में रहती थी। दोनों ने घर चलाने के लिए परचून की दुकान खोल रखी थी। सुबह दुकान न खुलने पर लोगों ने दरवाजा पीटा तो धक्के से अचानक खुल गया। अंदर का नजारा देख लोग घबरा गए। अंदर दोनों का खून से लथपथ शव पड़ा था। 

सूचना पर एसपी अवधेश पांडेय, एसपी सिटी प्रकाश पांडेय, सदर सीओ संजय सिंह व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगी है। हत्या की सूचना पाकर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण