
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में नई नवेली दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां तीन दिन पहले विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन ने चाये मे नशीला पदार्थ खिलाकर लाखो का जेवर लेकर फरार हो गई। परिवार के 16 लोग बेहोश हो गए। जब सबको होश आया तो तब तक दुल्हन और उसका भाई फरार हो चुका था। सबको इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है ।वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दुल्हन और उसके भाई की तलाश शुरू कर दी है।
घटना थाना तिलहर के धनेला गांव की है। यहां के रहने वाले 20 वर्षीय कन्हैयालाल ने तीन दिन पहले गोरखपुर मे एक लड़की से शादी की थी। कन्हैयालाल अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया था। उसने शादी के बदले चालीस हजार रूपए दुल्हन के परिवार को भी दिए थे। घर आने के बाद परिवार मे काफी रिश्तेदार आए थे। दो दिन तक माहौल काफी खुशनुमा बना रहा।
दो दिन बाद ही दुल्हन का भाई भी अपनी बहन के घर पहुच गया। पीड़ित पति के मुताबिक दुल्हन का भाई सब रिस्तेदारों मे काफी घुल मिल गया। रात मे पनीर की सब्जी बनाई गई। सबने खाई उसके बाद दुल्हन ने परिवार के छोटे बङे सभी 16 लोगों के लिए चाय बनाई। सबने चाय पी और उसके बाद एक एक करके सभी बेहोश होते चले गए। जब होश आया तो उसके बाद घर के अंदर देखा तो दुल्हन और उसका भाई गायब था। कमरे मे रखे जेवर भी गायब थे। उसके बाद आसपास के लोगो को बुलाया और सबको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया ।जहां सबका इलाज किया जा रहा है।
वही पीङित पति का कहना है कि चाये मे ही मेरी दुल्हन ने कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। उसके बाद क्या कुछ नही पता चल सका। होश आने के बाद घर मे रखा जेवर गायब था। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने दुल्हन और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
डाक्टर अजय प्रताप का कहना है कि सभी 16 लोगों को अस्पताल लाया गया था। सभी बेहोशी की हालत मे थे। उनको भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।