आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निकला कपिल गुर्जर, लगा चुनाव आप को झटका

Published : Feb 05, 2020, 07:44 AM IST
आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निकला कपिल गुर्जर, लगा चुनाव आप को झटका

सार

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसके पिता भी आप के कार्यकर्ता हैं। जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि आप ने इस  मामले में भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में  पुलिस केन्द्र सरकार की है और वह कुछ भी करा सकती है।

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे प्रदर्शन में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। यही नहीं कपिल के पिता भी आप के कार्यकर्ता हैं। लिहाजा चुनाव से पहले ये मामला काफी गंभीर हो गया है।  कपिल ने शनिवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर फायरिंग कर दी थी।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसके पिता भी आप के कार्यकर्ता हैं। जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि आप ने इस  मामले में भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में  पुलिस केन्द्र सरकार की है और वह कुछ भी करा सकती है। लेकिन सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें कपिल आप के कैंप में दिखाई दे रहा है। जिसके बाद आप की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कपिल गुर्जर के मोबाइल की जांच की है और उसमें उसकी आप नेताओं के साथ की फोटोज भी हैं। जिसमें उसमें स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। उसने ये बताया कि ये फोटोज आम आदमी पार्टी की सदस्यता के दौरान की हैं। हालांकि आप ने कपिल गुर्जर के साथ संबंधों से साफ इंकार किया है और उसके आप का सदस्य नहीं बताया है।

गौरतलब है कि शनिवार को नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन में कपिल गुर्जर नाम के एक शख्स ने गोली चलाई थी। हालांकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस कपिल गुर्जर को गिरफ्तार कर उसे सरिता विहार थाने ले आई। कपिल गुर्जर दिल्ली-नोएडा सीमा पर स्थित दल्लुपुरा का रहने वाला है। कपिल के पिता बसपा के टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान