नीरव मोदी गिरफ्तार, क्या कभी दबोचे जा सकेंगे ये भगोड़े

Published : Mar 20, 2019, 06:39 PM ISTUpdated : Mar 20, 2019, 06:41 PM IST
नीरव मोदी गिरफ्तार, क्या कभी दबोचे जा सकेंगे ये भगोड़े

सार

'माय नेशन' आपको बता रहा है कुछ ऐसे लोगों के बारे में जो यूपीए या कांग्रेस की सरकारों के समय देश छोड़कर भागे लेकिन उनकी वापसी के लिए कभी गंभीर कोशिश नहीं की गई।

भ्रष्टाचार के मोर्चे पर कड़ा रुख अपनाने वाली नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ब्रिटिश अदालत को दो बार इस बात राजी करने में सफल रही है कि भारत विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों को वापस ले जाना चाहता है।

'माय नेशन' आपको बता रहा है कुछ ऐसे लोगों के बारे में जो यूपीए या कांग्रेस की सरकारों के समय देश छोड़कर भागे लेकिन उनकी वापसी के लिए कभी गंभीर कोशिश नहीं की गई। इनमें से कई के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोप हैं। इनमें गुलशन कुमार हत्याकांड में आरोपी नदीम अख्तर सैफी, आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी और शीतल मफललाल शामिल हैं। पूर्व में कुछ मामलों में प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान ब्रिटिश अदालत में साक्ष्य भी पेश किए गए लेकिन कोर्ट ने कथित अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए।

ललित मोदी

देश छोड़कर भागे ललित मोदी के खिलाफ आईपीएल से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के केस लंबित हैं। ललित मोदी के भारत में कई नेताओं से करीबी संबंध रहे हैं। वह साल 2010 में जान को खतरा  बताते हुए देश छोड़कर भाग गया था। ललित मोदी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है। उसके प्रत्यर्पण में कई तरह की तकनीकी बाधाएं हैं। यही वजह है कि अब तक सरकार उसे भारत लाने में नाकाम रही है। 

नदीम अख्तर सैफी

एक समय के प्रख्यात संगीत निर्देशक नदीम अख्तर सैफी पर टी-सीरीज कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। 1997 में एक जूस की दुकान पर जब गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई, उस समय नदीम ब्रिटेन में छुट्टियां बिता रहा था। शुरुआती जांच में पाया गया कि नदीम ने गुलशन कुमार की हत्या की साजिश रची। इसके बाद वह भारत नहीं लौटा। वह मिडिलसेक्स के किंग्सबरी में रह रहा है। बाद में लंदन की एक अदालत ने यह कहते हुए सैफी के प्रत्यर्पण का आदेश देने से इनकार कर दिया कि भारत सरकार कोर्ट के समक्ष साक्ष्य रखने में दिलचस्प नजर नहीं आ रही है। 

शीतल मफतलाल

पुलिस को 100 करोड़ रुपये के गड़बड़झाले में हाई प्रोफाइल सोशलाइट शीतल मफतलाल की तलाश है। वह भारत छोड़कर लंदन भाग गई है। इसके बाद से कोर्ट में पेश नहीं हुई। ऐसी जानकारियां हैं कि शीतल ने लंदन में ही बस गई है। उसने वहीं अपना बिजनेस सेट कर लिया है। 
 
दाऊद इब्राहीम

मुंबई में नब्बे के दशक में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम देश छोड़कर पाकिस्तान चला गया। कई मामलों में दाऊद के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। वह भारत का टॉप मोस्ट वांटेड अपराधी है। दाऊद पाकिस्तान से ही भारत में उगाही का धंधा चलाता है। अब वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत में आतंकवाद की फंडिंग भी कर रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान