लोकसभा चुनाव 2019: केरल में 14 सीटों पर ताल ठोकेगी भाजपा, 6 सीटें गठबंधन के साथियों को दीं

Published : Mar 20, 2019, 05:15 PM ISTUpdated : Mar 20, 2019, 06:13 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: केरल में 14 सीटों पर ताल  ठोकेगी भाजपा, 6 सीटें गठबंधन के साथियों को दीं

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी केरल में 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जबकि भारत धर्म जन सेना या बीडीजेएस पांच सीटों पर और पीसी थॉमस की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।  

भाजपा ने केरल में बीडीजेएस और केरल कांग्रेस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी केरल में 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। छह सीटें गठबंधन के साथियों के लिए छोड़ी गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी केरल में 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जबकि भारत धर्म जन सेना या बीडीजेएस पांच सीटों पर और पीसी थॉमस की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों ने बताया कि तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर के खिलाफ मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन के भाजपा का प्रत्याशी बनने की संभावना है। 

राव ने बताया कि भाजपा की अगुवाई वाली राजग को राज्य में समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं। यहां 23 अप्रैल को चुनाव होगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी