माय नेशन एक्सक्लूसिव: अकाउंट हैक कर पीएम के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट, प्रशांत किशोर ने दर्ज कराई एफआईआर

Gopal Krishan |  
Published : Nov 19, 2018, 04:40 PM IST
माय नेशन एक्सक्लूसिव: अकाउंट हैक कर पीएम के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट, प्रशांत किशोर ने दर्ज कराई एफआईआर

सार

दिल्ली पुलिस को लिखाई गई एफआईआर में प्रशांत किशोर ने शिकायत दी है कि उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊं वीडियो पोस्ट किया गया।

नई दिल्ली- जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट को हैक कर उससे आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रशांत ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में एफाईआर दर्ज कराई है। 

दिल्ली पुलिस को लिखाई गई एफआईआर में प्रशांत ने शिकायत दी है कि उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊं वीडियो पोस्ट किया गया। प्रशांत के मुताबिक यह वीडियो उनके अकाउंट से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए पोस्ट किया गया है।

प्रशांत की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 153ए, 189 और 507 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत भी मामला दर्ज किया है।

लंबे समय तक चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत ने हाल ही में जेडीयू का दामन थामा है। जेडीयू में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

बता दें कि 2014 लोकसभा चुनावों में प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रणनीति में अहम योगदान दिया था, जिसके बाद उन्होंने बिहार में जदयू-राजद महागठबंधन और कांग्रेस के साथ तालमेल कर यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनावी अभियान के लिए काम किया था। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल