पीड़ित छात्रा के सामने आरोपी चिन्मयानंद से हुई साढ़े चार घंटे पूछताछ

Published : Sep 13, 2019, 06:59 PM IST
पीड़ित छात्रा के सामने आरोपी चिन्मयानंद से हुई साढ़े चार घंटे पूछताछ

सार

रेप के आरोप में फंसे पूर्व गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद से एसआईटी ने साढ़े चार घंटे पूछताछ की। इस दौरान पीड़त छात्रा भी वहीं मौजूद रही।   

शाहजहांपुर: रेप के आरोप में फंसे स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही है। एसआईटी की टीम पीड़ित को लेकर आरोपी के आवास पर पहुची। जहां करीब साढ़े चार घंटे की जांच के बाद एसआईटी की टीम पीड़िता को लेकर वापस लौट गई है। माना जा रहा है कि पीड़िता ने आवास मे घटना स्थल की तस्दीक की है। 

खास बात ये है कि टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी मोजूद थी। साढे़ चार घंटे तक आवास के अंदर आने जाने वाले लोगों पर पावंद लगा दी थी। माना जा रहा है कि साढ़े चार घंटे की जांच पड़ताल के बाद अब स्वामी चिन्मयान्नद की मुश्किलें बढ़ सकती है।

दरअसल पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीङित छात्रा को लेकर आई एसआईटी टीम आरोपी के आवास पर पहुंची। टीम के साथ फरेंसिक टीम भी मौजूद थी। 

इस दौरानआवास के अंदर आने जाने वालों पर रोक लगा दी गई थी। जिस वक्त छात्रा को आवास मे ले जाया गया था। उस वक्त आरोपी स्वामी चिन्मयानंद भी आवास पर मौजूद थे। ये वही जगह है कि जहां वायरल वीडियो मे स्वामी चिन्मयानंद  छात्रा से तेल की मालिश करा रहे थे। 

माना जा रहा है कि छात्रा ने वही घटना स्थल की तस्दीक की है। करीब साढ़े चार घंटे की जांच पड़ताल के बाद एसआईटी की टीम छात्रा को लेकर वापस चली गई है। इस दौरान गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

इससे पहले पिछले गुरूवार की रात करीब 8 घंटे तक आरोपी स्वामी चिन्मयानंद के वकील से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद टीम ने रात मे ही आवास मे एक दिव्य धाम को सील किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट