सेना की ट्रेनिंग के दौरान इस युवा लोकप्रिय अभिनेता की मौत

Published : Jan 24, 2019, 03:45 PM IST
सेना की ट्रेनिंग के दौरान इस युवा लोकप्रिय अभिनेता की मौत

सार

इस अभिनेता ने 1999 में टेलीविजन धारावाहिकों में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 2016 में स्टार अवार्ड्स में दस सबसे लोकप्रिय पुरुष कलाकारों की सूची में शामिल थे। 

दुनिया के 15 देशों में आम नागरिकों को अनिवार्य रूप से कुछ समय के लिए राष्ट्र सेवा करनी होती है। इसके तहत उन्हें बाकायदा सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। सिंगापुर में यह कानून है। लेकिन यहां इसी कानून का पालन करने के दौरान एक अभिनेता की मौत हो गई। सिंगापुर के बेहद लोकप्रिय अभिनेता एलॉयसियस पांग न्यूजीलैंड में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार रात को एक बयान में बताया कि 28 वर्षीय पांग का हैमिल्टन में वाइकाटो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पेट का कई बार ऑपरेशन किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह हादसा गत शनिवार को वाइओउरु प्रशिक्षण इलाके में हुआ जब वह सिंगापुर सशस्त्र बल के दो अन्य कर्मियों के साथ हॉवित्जर तोप की मरम्मत का काम कर रहे थे उसी दौरान उन्हें तोप की नली की चपेट में आने से गंभीर चोट लग गई।

वह देश में अनिवार्य राष्ट्र सेवा के तहत सशस्त्र बल में सेवा के लिए तैयार रहने की सिंगापुर निवासियों की प्रतिबद्धता के तहत प्रशिक्षण ले रहे थे। पांग को वाइकाटो अस्पताल ले जाया गया जहां उनके कई ऑपरेशन हुए। मंत्रालय ने कहा, ‘क्षतिग्रस्त अंगों को ठीक करने के लिए सर्जरी करने तथा जीवन रक्षा प्रणाली पर रखने के बावजूद पांग का निधन हो गया।’  

अभिनेता ने 1999 में टेलीविजन धारावाहिकों में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 2016 में स्टार अवार्ड्स में दस सबसे लोकप्रिय पुरुष कलाकारों की सूची में शामिल थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान