प्रचार न करने के फैसले के बाद रामपुर में आजम की पत्नी का चुनाव प्रचार करेंगे, क्या हैं इसके मायने

Published : Oct 18, 2019, 07:32 PM IST
प्रचार न करने के फैसले के बाद रामपुर में आजम की पत्नी का चुनाव प्रचार करेंगे, क्या हैं इसके मायने

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव में प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी शनिवार को रामपुर पहुंचेंगे और वहां जनसभा करेंगे। वह रामपुर में आजम खान की पत्नी के लिए वोट मांगेगे। फिलहाल अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। क्योंकि अखिलेश यादव ने पहले फैसला किया था कि वह उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उसके बाद अचानक रामपुर में चुनाव प्रचार करना, किसी के समझ नहीं आ रहा है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव अब रामपुर में सपा नेता और सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव केवल आजम की पत्नी के लिए प्रचार करेंगे। जबकि उन्होंने उपचुनाव में प्रचार न करने का फैसला किया था। लिहाजा अब अखिलेश के इस फैसले के मतलब निकाले जाने लगे हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव में प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी शनिवार को रामपुर पहुंचेंगे और वहां जनसभा करेंगे। वह रामपुर में आजम खान की पत्नी के लिए वोट मांगेगे। फिलहाल अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। क्योंकि अखिलेश यादव ने पहले फैसला किया था कि वह उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

उसके बाद अचानक रामपुर में चुनाव प्रचार करना, किसी के समझ नहीं आ रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि रामपुर में आजम खान की सांसद पत्नी और सपा प्रत्याशी को भाजपा की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही है। जिसके कारण अखिलेश वहां जाकर तंजीन फातिमा के पक्ष में माहौल बनाना चाहते हैं। हालांकि सच्चाई ये भी है कि पिछले ढाई साल में रामपुर में आजम खान का रूतबा कम हुआ है। 


आजम खान रामपुर की इस सीट से लगातार आठ बार विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जीतने पर उन्हें विधानसभा की सदस्यता छोड़नी पड़ी थी। जिसके बाद इस सीट पर पार्टी ने आजम की पत्नी को उतारा है। जबकि तंजीन फातिमा का करीब एक साल से ज्यादा का राज्यसभा का कार्यकाल बचा हुआ है। हालांकि सपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के चुनाव के लिए आजम को ही अधिकृत कर दिया था। जिसके बाद आजम इस सीट को परिवार से बाहर नहीं जाने देना चाहते थे।

लिहाजा इस सीट पर पत्नी तजीन फातिमा को उतारा गया दिया। अब अखिलेश ने 19 अक्टूबर को रामपुर जाने का फैसला लिया है। इसी दिन शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वह दोपहर 2.30 बजे रामपुर के किला मैदान में पार्टी प्रत्याशी तजीन के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। जबकि इसके अलावा अखिलेश 10 अन्य सीटों पर चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

MSME को मिली नई गति: सूरत में सेंट्रल बैंक आउटरीच कैंप, ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत
सूरत डुमस आर्ट प्रोजेक्ट 2026: ‘द फ्यूचर इज़ नाउ’ थीम के साथ कला, तकनीक और स्थिरता का संगम