आखिर क्यों बदल गए हैं गिरिराज सिंह के सुर, क्या आलाकमान ने करा दी है बोलती बंद

Published : Oct 20, 2019, 08:52 AM IST
आखिर क्यों बदल गए हैं गिरिराज सिंह के सुर, क्या आलाकमान ने करा दी है बोलती बंद

सार

गिरिराज सिंह का मूड औऱ तेवर अचानक बदल गया है। अब इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि गिरिराज सिंह हमेशा से ही नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते आए हैं। हाल ही में बिहार में आई बाढ़ और पटना में घरों में पानी घुसने को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

पटना। बिहार में भाजपा के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का राज्य में नेता मान लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में गठबंधन के नेता हैं और उन्हीं की अगुवाई में राज्य के विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे। माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने गिरिराज सिंह को गठबंधन और नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने के लिए उनकी बोलती बंद करा दी है।

गिरिराज सिंह का मूड औऱ तेवर अचानक बदल गया है। अब इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि गिरिराज सिंह हमेशा से ही नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते आए हैं। हाल ही में बिहार में आई बाढ़ और पटना में घरों में पानी घुसने को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। लेकिन दो दिन पहले जब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने साफ किया कि राज्य में नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे तो गिरिराज सिंह को बड़ा झटका लगा।

लिहाजा अब उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का नेता मान लिया है। गिरिराज ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़ जाएंगे। कुछ दिन पहले तक ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उनके तेवर औऱ सुर काफी तीखे थे। लेकिन अमित शाह के बयान के बाद उनके सुर बदल गए हैं।

 

बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह और केन्द्रीय मंत्री के तेवर और सुर बदल जाने को लेकर बिहार से लेकर दिल्ली तक चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। क्योंकि जानकारों का कहना है कि आलाकमान ने गिरिराज को हिदायत दी है कि वह नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ बोलना बंद करे। क्योंकि बिहार में गठबंधन के तहत की चुनाव लड़ा जाएगा और जिसके नेता नीतीश कुमार ही रहेंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी