
मुंबई। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के कम मामलों के महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अच्छी खबर आयी है। मुंबई में पहली बार तीन महीने में कोरोना के महज 700 नए मामले सामने आए। फिलहाल शहर में कोरोना के नमूनों की जांच तेज की गई है और शहर में सोमवार को 8,776 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई। वहीं शहर में अब मरीजों के दोगुने होने की दर भी बढ़कर 68 दिन हो गई है।
मुंबई में सोमवार को 8776 लोगों की जांच की थी जो अब तक का उच्चतम है। वहीं शहर में इन जांचों में से 700 मामले कोरोना पॉजिटिव निकले। जानकारी के मुताबिक मुंबई में 26 जुलाई तक 4,85,563 कोरोना जांच की जा चुकी हैं और जनसंख्या के आधार पर प्रति दस लाख में 37,329 लोगों की कोरोना जांच हुई है। फिलहाल में मुंबई में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या संख्या 1.10 लाख पार हो गई वहीं शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 21 हजार के करीब है जबकि अब तक शहर में 6132 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र में चार लाख के करीब पहुंचे मामले
फिलहाल राज्य में सोमवार को कोरोना के 7,924 नए मामले सामने आए हैं ऐऔर इसके बाद राज्य संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 तक पहुंच गई है। जबकि राज्य में एक ही दिन में 227 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी। हालांकि राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई और इसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। वहीं राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है जबकि अब तक राज्य में 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।