कमलेश तिवारी के बाद लखनऊ में हिंदूवादी नेता की हत्या, मार्निंग वॉक पर मारी गोली

Published : Feb 02, 2020, 09:50 AM ISTUpdated : Feb 02, 2020, 09:59 AM IST
कमलेश तिवारी के बाद लखनऊ में हिंदूवादी नेता की हत्या, मार्निंग वॉक पर मारी गोली

सार

राजधानी लखनऊ में सरेआम हत्या से सनसनी मच गई है। क्योंकि इस बार भी हत्यारों ने हिंदूवादी नेता की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ का सबसे सुरक्षित माने जाने वाले हजरतगंज इलाके में हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव की हत्या सुबह कर दी गई है। आज सुबह करीब छह बजे हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले राजधानी लखनऊ में एक और हिंदूवादी नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत की आज सुबह मार्गिंग वॉक के दौरान हत्या कर दी गई है। जबकि उनका एक साथ इसमें घायल हुआ है। लखनऊ में कमीश्नरी  सिस्टम शुरू हो चुका है और उसके बावजूद हत्यारे फरार हो गए।

राजधानी लखनऊ में सरेआम हत्या से सनसनी मच गई है। क्योंकि इस बार भी हत्यारों ने हिंदूवादी नेता की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ का सबसे सुरक्षित माने जाने वाले हजरतगंज इलाके में हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव की हत्या सुबह कर दी गई है। आज सुबह करीब छह बजे हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वहीं हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उनका साथी घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा रहा है।  इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रणजीत श्रीवास्तव  समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हुए थे और हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। वह गोरखपुर के रहने वाले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबि श्रीवास्तव रोज की तरह अपने दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन हजरत के ग्लोब पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। इस गोलीकांड में आशीष भी घायल हो गए हैं और जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल ही हिंदू समाज पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद राज्य में ये मामला गर्मा गया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान