दिल्ली में गरजे योगी, बोले जिनके पूर्वजों ने किए थे देश टुकड़े वो दे रहे हैं धरना

Published : Feb 01, 2020, 07:01 PM IST
दिल्ली में गरजे योगी, बोले जिनके पूर्वजों ने किए थे देश टुकड़े वो दे रहे हैं धरना

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरे योगी ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी प्रचार को शुरू किया। योगी दिल्ली में तीन दिन रहेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। योगी की मांग दिल्ली में ज्यादातर प्रत्याशियों ने की है। तभी भाजपा ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया है। दिल्ली में उत्तराखंड मूल के लोगों का भी खासा दबदबा है। लिहाजा योगी की चुनावी रैलियों उन जगहों पर आयोजित  की गई हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा ने सभी फायर ब्रांड नेताओं को दिल्ली के चुनाव रण में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कहा कि जिन लोगों के पूर्वजों ने देश का विभाजन किया था वह दिल्ली के शाहीन बाग में धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में धरना नागरिकता कानून को लेकर नहीं बल्कि भारत की तरक्की को रोकने के लिए किया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरे योगी ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी प्रचार को शुरू किया। योगी दिल्ली में तीन दिन रहेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। योगी की मांग दिल्ली में ज्यादातर प्रत्याशियों ने की है। तभी भाजपा ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया है। दिल्ली में उत्तराखंड मूल के लोगों का भी खासा दबदबा है। लिहाजा योगी की चुनावी रैलियों उन जगहों पर आयोजित  की गई हैं। जहां पर उत्तराखंड मूल के लोग हैं। 

योगी ने शाहीन बाग पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को पूर्वजों ने देश का विभाजन किया वह धरने पर बैठे हैं। योगी ने कहा कि शाहीन बाग का धरना नागरिकता कानून के विरोध में नहीं है। बल्कि इसलिए है कि देश दुनिया में एक ताकत के रूप में उभर रहा है। उनके पूर्वजों ने देश के टुकड़े किए और आज भारत दुनिया में ताकतवर बन रहा है। आज देश में आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है।

उन्हें मौत मिल रही है। उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही है। क्योंकि कश्मीर में बिरयानी खिलाने का शौक कांग्रेस को था और अब दिल्ली में बिरयानी खिलाने का शौक केजरीवाल को है। योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से सवाल पूछा कि आप शाहीन बाग चाहते हो या दिल्ली का विकास। योगी ने कहा मैं यही समझाने आया हूं। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश