पायलट, संजय झा के बाद अब महाराष्ट्र में राहुल गांधी के करीबी पर गिर सकती है सोनिया की गाज

Published : Jul 16, 2020, 03:16 PM ISTUpdated : Jul 16, 2020, 03:18 PM IST
पायलट, संजय झा के बाद अब महाराष्ट्र में राहुल गांधी के करीबी पर गिर सकती है सोनिया की गाज

सार

कांग्रेस ने दो दिन पहले दिग्गज और राजस्थान के बागी नेता सचिन पायलट को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद पार्टी ने प्रवक्ता रहे संजय झा को पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि संजय झा ने सचिन पायलट को राज्य का सीएम बनाने की वकालत की थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस में फिलहाल बगावत और निष्कासन का दौर चल रहा है। कांग्रेस ने दो दिन पहले दिग्गज और राजस्थान के बागी नेता सचिन पायलट को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद पार्टी ने पार्टी के प्रवक्ता रहे संजय झा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

अब वहीं चर्चा है कि पार्टी महाराष्ट्र के बागी नेता और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले संजय निरूपम के खिलाफ कार्यवाही करने जा रही है। संजय निरूपम लगातार महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और वह कांग्रेस को भी नसीहत दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का चेहरा माने जाने वाले संजय निरूपम के खिलाफ कार्यवाही कर सकती है। उन्हें पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से बाहर किया जा सकता है।

असल में संजय झा पर कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने निरुपम के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए पार्टी आलाकमान को रोका है। इसके लिए महाराष्ट्र ईकाई ने निरूपम के खिलाफ एक रिपोर्ट भी सोनिया गांधी को भेजी है। संजय निरूपम को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है और जब से राहुल गांधी हाशिए पर हैं संजय निरूपम भी राज्य में कांग्रेस में दरकिनार चल रहे हैं।

असल में राज्य में निरूपम लगातार कांग्रेस के समर्थन वाली महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई का कहना है कि इससे दोनों दलों में रिश्ते खराब हो सकते हैं और निरूपम के बयानों को लेकर महाराष्ट्र कॉग्रेस के कई नेता नाराज चल रहे हैं। कल ही संजय निरुपम ने सचिन पायलट को पार्टी से उन्हें रोकने की अपील की थी।

निरुपम का कहना था कि अगर ऐसे ही एक-एक कर पार्टी के नेता चले जाएंगे तो फिर पार्टी में कौन बचेगा। निरूपम ने कहा कि पार्टी को सचिन पायलट को समझाना चाहिए औऱ रोकना चाहिए। वहीं संजय झा ने भी इसी तरह का बयान दिया था। लेकिन मंगलवार को पार्टी ने उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश