दक्षिण के बाद अब उत्तर भारत में काल बनी बारिश ने ली 48 की जान, उत्तराखंड में गिर रहे हैं पत्थर

Published : Sep 29, 2019, 10:24 AM IST
दक्षिण के बाद अब उत्तर भारत में काल बनी बारिश ने ली 48 की जान, उत्तराखंड में गिर रहे हैं पत्थर

सार

पिछले कई दिनों से बारिश उत्तर भारत में तबाही मचाए हुए है। बारिश के कारण अभी तक 48 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि ये आंकड़ा सरकारी है जबकि इससे ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अवध और पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी है। जहां पर तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बिहार का भी हाल बुरा हैं। 

नई दिल्ली। बारिश का कहर अब उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण पहले दक्षिण भारत को अपने आगोश में ले चुकी बारिश अब उत्तर भारत में काल बन आसमान से बरस रही है। बारिश के कारण अभी तक उत्तर भारत में 48 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई घायल हैं। सैकड़ों की तादात में घर टूट गए हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। 

पिछले कई दिनों से बारिश उत्तर भारत में तबाही मचाए हुए है। बारिश के कारण अभी तक 48 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि ये आंकड़ा सरकारी है जबकि इससे ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अवध और पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी है।

जहां पर तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बिहार का भी हाल बुरा हैं। वहां पर नेपाल से आने वाली नदियों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। कई जिलों में पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। बारिश के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं यूपी में भी कई घरों में पानी घुस गया। गलियां नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। लोग नाव से इधर उधर आवाजाही कर रहे हैं। 

उधर मौसम विभाग ने आज फिर यूपी और बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चौबीस घटों में दोनों राज्यों में फिर तेज बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ेगा। बिहार में कई दिनों से हो रही बारिश का असर राजधानी पटना में भी दिख रहा है जहां सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया और कम से कम दो मंत्रियों के घर पानी में घिर गए। वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण शनिवार को ही अकेले 25 लोगों की मौत की खबर राज्य सरकार ने दी है।

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी हालत खराब है। बारिश के कारण सड़कों में पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण छह यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हिमालयी तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब जा रहे पंजाब के छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ये घटना टिहरी जिले में हुई जहां पर एक वाहन में एक चट्टान का पत्थर गिर गया। जिसमें मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट