श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट के बाद कोस्ट गार्ड हाई अलर्ट पर, समुद्र में चौकसी बढ़ाई

Published : Apr 22, 2019, 05:06 PM IST
श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट के बाद कोस्ट गार्ड हाई अलर्ट पर,  समुद्र में चौकसी बढ़ाई

सार

समुद्री मार्ग से आतंकियों के भारत में घुसने की आशंका के मद्देनजर तटीय इलाकों में रखी जा रही खास निगरानी। डोर्नियर विमानों की ली जा रही मदद। 

श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड हाई अलर्ट पर है। समुद्री सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इन धमाकों में अब तक 290 लोगों की मौत हुई है जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। श्रीलंका सरकार ने इस्लामी चरमपंथी संगठन नैशनल तौहीद जमात (NTJ)को इन हमलों का जिम्मेदार ठहराया है। 

सूत्रों के अनुसार, ऐसी खुफिया इनपुट हैं कि श्रीलंका में तबाही मचाने वाले आतंकी श्रीलंका से भागने और समुद्र के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। आतंकियों के ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम बनाने के लिए श्रीलंका से लगी समुद्री सीमा पर निगरानी पोतों और समुद्री निगरानी वाले डोर्नियर एयरक्रॉफ्ट की तैनाती की गई है। 

श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए सिलसिलेवार धमाकों को देखते हुए कोस्ट गार्ड और पुलिस ने तटीय इलाकों पर चौकसी बढ़ा दी है। ताकि श्रीलंका से होने वाली किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके। समुद्री क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही घुसपैठ को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा चौकसी बरती जा रही है। साथ ही तटीय इलाकों के चर्चों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। 

कोस्ट गार्ड ने रामेश्वर के धनुषकोडी के पास राम सेतु के करीब से चार भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था। हालांकि उन्हें मंडपम कोस्ट गार्ड स्टेशन में कुछ पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।  

इससे पहले भारत को भी समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर निशाना बनाया जा चुका है। साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी आतंकी समुद्री मार्ग से ही भारत में घुसे थे। 

पिछले महीने नौसेना  प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने चेताया था कि आतंकियों को समुद्र के रास्ते किसी बड़ी वारदात के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की रिपोर्ट्स हैं। उन्होंने कहा था, 'भारत पर समुद्री मार्ग से हमले का खतरा मंडरा रहा है।'

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

World Environment Day: सूरत में सखिया स्किन क्लिनिक और पी. जे. सखिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाए 100 पौधे
Surat NG Mall Launch: 4 साल बाद दमदार वापसी, शॉपिंग से होगी समाजसेवा, क्या है एनजी ब्रांड का बड़ा विजन?