यूपी में फैजाबाद, इलाहाबाद के बाद अब बदलेगा बस्ती का नाम

Published : Feb 08, 2020, 09:36 AM IST
यूपी में फैजाबाद, इलाहाबाद के बाद अब बदलेगा बस्ती का नाम

सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी के बस्ती जिले का नाम बदलने जा रही है। इससे पहले आदित्यनाथ सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद कर अयोध्या कर दिया था। जबकि मुलगसराय रेलवे स्टेशन का नाम संघ के संस्थापक रहे दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर बदल दिया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही एक और जिले का नाम बदलने जा रही है। योगी सरकार बस्ती का नाम अब महर्षि वशिष्ठ करने जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। योगी सरकार इससे पहले  इलाहाबाद और फैजाबाद और मुलगसराय का नाम बदल चुकी है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी के बस्ती जिले का नाम बदलने जा रही है। इससे पहले आदित्यनाथ सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद कर अयोध्या कर दिया था। जबकि मुलगसराय रेलवे स्टेशन का नाम संघ के संस्थापक रहे दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर बदल दिया गया है। हालांकि योगी सरकार ने कई अन्य  जिलों के नाम बदलने के ऐलान  किये थे। लेकिन अभी तक नहीं बदले।

हालांकि राज्य के विपक्षी दलों ने नाम बदलने को राज्य सरकार की विफलता बताया है। लेकिन अब योगी सरकार बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी में है। बस्ती का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने राज्य के राजस्व बोर्ड को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा है। जिसकी अनुमति मिलने के बाद जिले का नाम बदल दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जिला का नाम बदलने में महज एक करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

असल में पिछले साल ही बस्ती महोत्सव के दौरान, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखा जाएगा, जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम के गुरु थे। हालांकि इससे पहले तत्कालीन सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय कुमार सिंह सहित कई लोगों ने जिले का नाम बदलने की मांग की थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण