अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर: लिफ्ट में फंसने से 6 साल के मासूम की मौत

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 14, 2023, 12:37 PM ISTUpdated : Nov 14, 2023, 12:38 PM IST
अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर: लिफ्ट में फंसने से 6 साल के मासूम की मौत

सार

गुजरात के अहमदाबाद से एक दुखद खबर आई है। एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के लिफ्ट में फंसने से एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की। पर निराशा ही हाल लगी। फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। अग्निशमन दस्ते ने लिफ्ट से बच्चे को बाहर निकाला।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से एक दुखद खबर आई है। एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के लिफ्ट में फंसने से एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की। पर निराशा ही हाल लगी। फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। अग्निशमन दस्ते ने लिफ्ट से बच्चे को बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पर मासूम को बचाया नहीं जा सका।

लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया मासूम का गला

यह घटना अहमदाबाद के शाहीबाग डफनाला में स्थित वसंत विहार सोसायटी में घटी। सोसायटी के सी ब्लॉक में 6 साल का मासूम खेल रहा था। उसे क्या पता था कि खेल खेल में में वह मौत को गले लगा लेगा। दरअसल, हुआ यूं​ कि बच्चा खेलते खेलते एकाएक ग्रांडड फ्लोर की लिफ्ट में सवार हो गया। संयोग से लिफ्ट खराब अवस्था में थी। मासूम के लिफ्ट में घुसते ही दरवाजे बंद हो गए। पर मासूम का सिर लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला

इस तरह बच्चा लिफ्ट और फ्लोर के बीच फंसा रहा। यह देखकर सोसाइटी में हड़कम्प मच गया। सोसाइटी के लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़ें। लिफ्ट ग्राउंड और पहली मंजिल के बीच फंसी हुई थी। बच्चा उसके बीच फंसा हुआ था। लोगों ने बच्चे को बचाने का रह संभव प्रयास किया। पर उसमें असफल रहें। जब लोगों के मासूम को बचाने के प्रयास असफल होने लगें। तब फायर ब्रिगेड टीम को कॉल किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को बाहर निकाला। घायल मासू को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढें-किसान का ये बेटा बना सबसे कम उम्र का IITian, टेक्सास यूनविर्सिटी से पीएचडी, जानिए क्या कर रहे हैं अब...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट