गुजरात में खालिद और दानिश ने की हैवानियत की हदें पार

MyNation Hindi  
Published : Aug 05, 2018, 05:22 PM IST
गुजरात में खालिद और दानिश ने की  हैवानियत की हदें पार

सार

एक जून 2018 को पीड़िता के साथ शाहपुर स्थित उसके नानी घर पर रेप किया गया। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता अपनी नानी के घर में सो रही थी तभी चार लोग उसके कमरे में घुसे और गालियां देने लगे

अहमदाबाद के शाहपुर में दरिंदगी की हदें पार हो गई हैं। यहां घर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सगे रिश्तेदार उनकी इज्जत तार तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप लगा है अधेड़ उम्र के चार लोगों पर, जिनके नाम हैं खालिद , अनीस,  दानिश  और ताविश। बताया जा रहा है कि यह चारो भाई हैं, जिन्होंने प्रॉपर्टी विवाद में अपनी सगी भांजी का बलात्कार किया है। पीड़िता की उम्र मात्र 21 साल है। उसने अपने मामाओं पर जान  से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया है।  
पुलिस के मुताबिक एक जून 2018 को पीड़िता के साथ शाहपुर स्थित उसके नानी घर पर रेप किया गया। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता अपनी नानी के घर में सो रही थी तभी चार लोग उसके कमरे में घुसे और गालियां देने लगे। इसके बाद उन चारों ने मिलकर गैंगरेप किया। 
शाहपुर इंस्पेक्टर आरपी घरसंडिया ने बताया, 'युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनमें से दो लोगों ने उसके हाथ और पैर पकड़ लिए जबकि दो लोगों ने उसकी नानी और मामी के सामने रेप किया।'
युवती ने चारों आरोपियों की पहचान खालिद (48), अनीस (44),  दानिश (42) और ताविश (44) के रूप में कर ली है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी का लग रहा है। जमीनी विवाद की वजह से ही मामाओं ने रेप किया है। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता की नानी ने उसके भाई को अपना वारिस बनाया था जो कि उसके मामाओं को नागवार गुजरा। युवती के पिता का निधन चार साल पहले ही हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पीड़िता और उसके दोनों भाई नानी के घर रहने लगे। इससे पीड़िता के मामाओं को परेशानी होने लगी। 
इसी दौरान 31 मई 2018 को आरोपियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी दिन देर रात चारों आरोपी पीड़िता ने बेडरूम में घुसे और रेप किया। फिलहाल पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश