इस दिवाली पर हवाई यात्रा से जेब होगी ढीली

Published : Oct 25, 2018, 03:00 PM IST
इस दिवाली पर हवाई यात्रा से जेब होगी ढीली

सार

अगर आप इस बार दीपावली पर हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयार रहिए। क्योंकि त्योहारों के इस मौसम में हवाई टिकट 200 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। 

त्योहारों पर एयलाइंस कंपनियां आपकी जेब पर डाका डालने के लिए तैयार हैं। देश के कई इलाकों में जाने के लिए हवाई टिकट बेहद महंगा हो गया है। 

खबरों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु जैसी जगहों का किराया 45 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
 
यही नहीं जयपुर, देहरादून और बागडोगरा जैसे पर्यटन केन्द्रों का किराया तो सीधा डबल हो गया है। कई जगहों पर तो किराया 200 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

दरअसल त्योहारों के सीजन में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा कमाई के लिए एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ा देती हैं। 

इससे बचने के लिए टिकट एडवांस में बुक कराया जाता है। लेकिन अचानक यात्रा करने वालों को इस बढ़े किराए से बेहद मुश्किल हो रही है। 

परेशान यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बुकिंट एजेंन्टों की वजह से हवाई किराया दुगुना हो रहा है। क्योंकि वह पहले ही काफी सारी टिकट बुक कर लेते हैं। इसकी वजह से सीटें कम बचती हैं और कीमतें बढ़ जाते हैं। कई बार तो एजेन्ट खुद ही महंगा टिकट बेचते हैं।

बढ़े किराए की वजह से कई लोग अपनी यात्रा कैंसिल भी करा रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी