हवा में अटकी रह गयी 220 यात्रियों की सांसें, जब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान

Published : Mar 07, 2019, 10:31 AM ISTUpdated : Mar 07, 2019, 12:23 PM IST
हवा में अटकी रह गयी 220 यात्रियों की सांसें, जब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान

सार

एयर इंडिया के एक विमान की आज आईजीआई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैडिंग करायी गयी। इस विमान में 220 यात्री फ्रैंकफर्ट जा रहे थे। लेकिन विमान में 20,000 की फीट की ऊंचाई पर अचानक हवा का दबाव कम होने से 220 यात्रियों की सांस अटक गयी।

नई दिल्ली।

एयर इंडिया के एक विमान की आज आईजीआई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैडिंग करायी गयी। इस विमान में 220 यात्री फ्रैंकफर्ट जा रहे थे। लेकिन विमान में 20,000 की फीट की ऊंचाई पर अचानक हवा का दबाव कम होने से 220 यात्रियों की सांस अटक गयी। क्योंकि ये एक तरह की आपातकालीन स्थिति थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की तत्काल लैंडिंग कराई गई। 

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान एआई 121 फ्रैकफर्ट जा रहा था और उड़ान भरने के बाद करीब 15 मिनट बाद ही विमान के भीतर दबाव होने के कारण यात्रियों को उलझन महसूस होने लगी। उस वक्त विमान दो हजार फीट की ऊंचाई पर था और इस आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सभी यात्रियों को तत्काल ऑक्सीजन मॉस्क पहनाया गया। इसके बाद आपातकालीन स्थिति को देखते हुए विमान को फिर वापस दिल्ली की ओर मोड़ा गया। हालांकि जानकारी के मुताबिक इस में किसी भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन उस वक्त विमान में बैठे यात्रियों की सांस अटक गयी थी और ये एक तरह की आपातकालीन स्थिति थी।

विमान के पायलट ने स्थिति को भांपते हुए उसे वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। अब इन यात्रियों को आज विमान बदलकर यात्रियों को रवाना किया जाएगा। फिलहाल सभी यात्रियों को रहने और खाने की मदद दी गई है। लेकिन यात्रियों में इस स्थिति का अभी भी खौफ देखा जा रहा है। पिछले दिनों भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। उस वक्त विमान मुंबई से जयपुर जा रहा था और विमान में आक्सीजन न होने के कारण कई यात्रियों को सांस की समस्या हो गयी थी और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। जिसके बाद उस विमान की आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। इसके बाद विमान कंपनी को भी एयर पोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी किया था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम