एयर एशिया का विमान हुआ बर्ड हिट का शिकार

Published : Oct 21, 2018, 11:43 AM IST
एयर एशिया का विमान हुआ बर्ड हिट का शिकार

सार

एयर एशिया का विमान दिल्ली से रांची आने के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद यात्री बाल-बाल बचे।

एयर एशिया का विमान दिल्ली से रांची आ रहा था इस दौरान जब विमान रांची में लैंडिंग करने वाला था तो तभी बर्ड हिट का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान के पंखों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि पायलट ने विमान को सुरक्षित रन-वे पर उतार लिया और विमान में लगभग 200 यात्री सवारों को बचा लिया।

बता दें यह विमान रांची से कोलकाता जाने वाला था। इस दौरान खराबी आने के कारण विमान के रन-वे पर काफी देर तक खड़े रहने से परेशान यात्रियों ने वहां हंगामा कर दिया। उनके हंगामा किए जाने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा बेंगलुरु से देर रात वैकल्पिक विमान मंगवा कर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान में समस्या हुई।

यह पहली दफा नहीं है जब एयरपोर्ट पर बर्ड हिटिंग से जुड़ी घटनाएं सामने आई हों। इसी साल दो अप्रैल को भी इंडिगो का विमान बर्ड हिट का शिकार होते-होते बचा था। रात 8 बजकर 45 मिनट के आसपास जब इंडिगो का विमान राची एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो एक पक्षी विमान से टकरा गया था। वहीं जुलाई में भी राची से बेंगलुरु उड़ान भर रहे गो एयरवेज के विमान से पक्षी टकरा गया था। इसके बाद विमान की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान में 161 यात्री सवार थे।

इतने हादसे होने के बाद अब विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रात में विचरण करने वाले पक्षियों से विमान की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में बर्ड हिटिंग से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश