अब अखिलेश ने भी कांग्रेस को दिखाई आंखें

Published : Nov 18, 2018, 10:27 PM IST
अब अखिलेश ने भी कांग्रेस को दिखाई आंखें

सार

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ महागठबंधन बनाने का सपना देख रही कांग्रेस को एक और झटका लगा है। बसपा प्रमुख मायावती के बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस से पल्ला झाड़ने का संकेत दिया है। अखिलेश छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। 

पांच राज्यो में हो रहे विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस के भविष्य का संकेत देना शुरु कर दिया है। पहले तो मायावती ने कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया और अब अखिलेश यादव भी 134 साल पुरानी इस पार्टी को आखें दिखा रहे हैं। 

अखिलेश ने कांग्रेस को इशारों इशारों में चेतावनी देते हुए कहा 'अगर साइकिल (सपा का चुनाव चिन्ह) को रोकोगे तो आपका हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) हैंडल से हटा दिया जाएगा।'

अखिलेश ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को एक ही पाले में रखते हुए कहा कि बड़े लोग गरीबों का पैसा लेकर विदेश भाग गए। इन लोगों को भगाने में कांग्रेस-भाजपा दोनों का हाथ है। कांग्रेस भी जीएसटी लाना चाहती थी।

जिस तरह अखिलेश कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं, उससे कांग्रेस के साथ सपा के रिश्तों के भविष्य का संकेत मिल जाता है। 

अखिलेश का मतलब साफ है कि 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन की राह मुश्किल है। अगर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी की सहमति के बिना कोई कदम उठाया तो यह संभव है कि सपा कांग्रेस से अपना पल्ला झाड़कर अलग हो जाए। 

दरअसल कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए सभी छोटे दलों का महागठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रही है। लेकिन इसके गठन से पहले ही सभी नेताओं के सुर बदलते हुए दिख रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान