
रामपुर। समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद और जेल में बंद नेता आजम खान से पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मिलने के लिए जेल जाएंगे। आजम खान और उनकी पत्नी और बेटा रामपुर के जिला कारागार में दो जून तक बंद है। आजम और उनके परिवार दो सदस्यों को फर्जी दस्तावेजों के लिए पांच दिन के लिए बंद किया गया है। वह अदालत के आदेशों के बाद भी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।
कहा जा रहा है कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा नेता और सांसद आजम खां से मिलने के लिए रामपुर जेल जाएंगे। वह आजम खान से मिलकर ये जताने की कोशिश करेंगे कि इस मौके पर पूरी पार्टी उनके साथ हैं। आजम खान पूर्व की सपा सरकार के दौरान ताकतवर मंत्री माने जाते थे और अखिलेश यादव उनके कार्यों में दखल तक नहीं देते थे। हालांकि जिला कारागार अखिलेश यादव को आजम खान से मिलने की इजाजत देता है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल नहीं पाई है।
आजम खान सपा के टिकट पर ही रामपुर से लोकसभा का चुनाव जीते हैं और पार्टी में महासचिव के पद पर भी है। वहीं आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा हाल ही में सपा के टिकट पर रामपुर से विधायक का चुनाव जीती हैं। जबकि उससे पहले वह राज्यसभा सांसद थी। जबकि आजम खान के बेटे अब्द्ल्ला आजम खान ज्वार सीट से सपा के विधायक हैं। रामपुर में पूर्व की सपा सरकार के दौरान सिक्का चलता था। उनके आदेश के बगैर रामपुर में कुछ नहीं होता था।
लेकिन यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई थी। रामपुर में पिछले दिनों जौहर विश्वविद्यालय के लिए कब्जाई गई जमीनों को किसानों को वापस कर दिया गया है। जबकि आजम खान का कहना है कि उन्होंने जमीनों को खरीदा था। हालांकि कोर्ट ने किसानों के पक्ष में आदेश सुनाया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।