योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Published : Mar 30, 2020, 06:22 PM IST
योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बरेली में  प्रवासियों के एक समूह पर जिलाधिकारी के निर्देश पर रसायन स्प्रे किया गया है। जिसकी गलती अब जिलाधिकारी भी मान रहे हैं। लिहाजा प्रदेश की योगी सरकार भी अपनी गलती माने। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना बरेली में हुई थी, जहां सड़क पर बैठे लोगों में रसायन छिड़का और यह एक रासायनिक था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बरेली में प्रवासी मजदूरों और कामगारों पर खराब रसायन स्प्रे किया गया है। जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को फटकार लगाई है। जिसके बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने छुट्टी पर जाने का आवेदन दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बरेली में  प्रवासियों के एक समूह पर जिलाधिकारी के निर्देश पर रसायन स्प्रे किया गया है। जिसकी गलती अब जिलाधिकारी भी मान रहे हैं। लिहाजा प्रदेश की योगी सरकार भी अपनी गलती माने। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना बरेली में हुई थी, जहां सड़क पर बैठे लोगों में रसायन छिड़का और यह एक रासायनिक था। जिसके बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई प्रवासियों ने अपनी आँखों में जलन की शिकायत की।

फिलहाल बरेली जिले के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने इस पर गलती मानी है। इसके लिए स्थानीय निकायों के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में प्रभावित व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। बरेली नगर निगम और दमकल विभाग की टीमों को बसों की सफाई करने के लिए कहा गया था।

गौरतलब है कि राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं अभी तक राज्य में 72  मामले दर्ज किए हैं। वहीं आज योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर का दौरा किया। इसके साथ ही पूरे राज्य में लॉकडाउन जारी है और राज्य सरकार प्रवासी कामगार और जरूरतमंदों को भोजन और सभी तरह की वस्तुएं मुहैया करा रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश