कोरोना का कहर: मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोग पॉजिटिव

Published : Mar 30, 2020, 05:42 PM IST
कोरोना का कहर: मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोग पॉजिटिव

सार

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि इस परिवार के पांच लोग पहले से ही पीड़ित थे जिसके बाद 11 लोगों की जांच में 8 नए पॉजिटिव मामले पाए हैं। माना जा रहा है कि जिले में मामलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

लखनऊ। कोरोना माहमारी लगातार फैल रही है। सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बाद देभशर में मरीजों की संख्या लगातार बढती ही जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के 8 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि इस परिवार के पांच लोग पहले से ही पीड़ित थे जिसके बाद 11 लोगों की जांच में 8 नए पॉजिटिव मामले पाए हैं। माना जा रहा है कि जिले में मामलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। क्योंकि जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। इन संक्रमित मरीजों में से 35 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ये परिवार महाराष्ट्र के अमरावती से अपनी ससुराल मेरठ आया था। जिसके बाद पूरे परिवार में कोरोना वायरस फैला।

वहीं अब आठ नए मामले एक साथ आने से जिला प्रशासन के हाथ पैर फैल गए हैं और वह इस परिवार के संपर्क में आने वालों की पहचान कर रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि इन सबके बीच अभी पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो सकात है। अभी तक जिन 46 लोगों की जांच की गई है उसमें से11 की ही रिपोर्ट आई है और उसमें से 8 लोगों में ये पॉजिटिव पाया गया है।

इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसकी चेन ऑफ ट्रांसमिशन के जरिए बाकी लोगों को पहचान कर रहा है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि और मरीज बढ़ सकते हैं। क्योंकि 46 में से सिर्फ 11 की ही जांच हुई है और  35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 असल में खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ आया था और यहां पर उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों में कोरोना संक्रमण था। इस व्यक्ति के संपर्क में उसके रिश्तेदार आए।  अभी तक 35 लोग आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट