टिकटॉक के बाद अगला नंबर अलीबाबा का, प्रतिबंध लगाने की तैयारी में ट्रंप

Published : Aug 16, 2020, 02:05 PM IST
टिकटॉक के बाद अगला नंबर अलीबाबा का,  प्रतिबंध लगाने की तैयारी में ट्रंप

सार

जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प चीनी स्वामित्व वाली कंपनियों को अमेरिका से बाहर करने की तैयारी में हैं। लिहाजा अब अन्य चीनी कंपनियों को अमेरिका से बाहर करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका से शॉर्ट-वीडियो ऐप टिक्कॉक पर प्रतिबंध लगाया था।

नई दिल्ली।  अमेरिका द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने  के बाद अमेरिकी सरकार चीनी कंपनी अलीबाबा को भी अमेरिका में प्रतिबंधित कर सकती है। इसके लिए अमेरिका प्रशासन जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो चीन की मुश्किलें बढ़ेंगी और उसे आर्थिक तौर पर नुकसान होगा।

जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प चीनी स्वामित्व वाली कंपनियों को अमेरिका से बाहर करने की तैयारी में हैं। लिहाजा अब अन्य चीनी कंपनियों को अमेरिका से बाहर करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका से शॉर्ट-वीडियो ऐप टिक्कॉक पर प्रतिबंध लगाया था।  इसकी मांग अमेरिका में की जा रही थी। वहीं अब अमेरिका  का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह विशेष रूप से चीन के स्वामित्व वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह अलीबाबा जैसे कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीनी मालिक बाइटडांस को शुक्रवार को 90 दिनों के भीतर टिक्कॉक के अमेरिका में संचालन को बंद करनेको कहा है।  वहीं ट्रम्प ने कहा कि यू.एस.-चीन व्यापार संबंधों पर विषय बदल दिया है।

कोरोना के कारण बढ़ी अमेरिका और चीन के बीच दूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप देश में कोरोना के लिए चीन को दोषी मानते हैं और वह कई बार चीन को इसके लिए चेतावनी दे चुके हैं। वहीं अमेरिका चीन के साथ व्यापारिक संबंधों को खत्म कर रहा है। पिछले दिनों ही अमेरिका ने कई चीनी कंपनियों को अमेरिका में कारोबार करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश