अलका लांबा ने दिया आप से इस्तीफा, कांग्रेस में कर सकती हैं वापसी

Published : Sep 06, 2019, 01:01 PM IST
अलका लांबा ने दिया आप से इस्तीफा, कांग्रेस में कर सकती हैं वापसी

सार

अलका लांबा ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। अलका लांबा चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। असल में अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में काफी दिनों से मतभेद चल रहे हैं। खासतौर से पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल उनकी टीम के साथ। वह कई बार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक बयान दे चुकी हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें निकाला नहीं लेकिन ये तय माना जा रहा था कि वह जल्द ही पार्टी को छोड़कर किसी अन्य दल का हाथ थाम सकती हैं। 

नई दिल्ली। नई दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी नेतृत्व से अरसे से नाराज चल रही थी। चार दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद ये ही ये अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी।

अलका लांबा ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। अलका लांबा चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। असल में अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में काफी दिनों से मतभेद चल रहे हैं। खासतौर से पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल उनकी टीम के साथ। वह कई बार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक बयान दे चुकी हैं।

हालांकि पार्टी ने उन्हें निकाला नहीं लेकिन ये तय माना जा रहा था कि वह जल्द ही पार्टी को छोड़कर किसी अन्य दल का हाथ थाम सकती हैं। कुछ दिन पहले ही अलका लांबा ने कहा था कि उनके खून में कांग्रेस है। लिहाजा उसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

अलका लांबा ने चार दिन पहले कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही ये तय हो गया था कि वह जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामेंगी। लिहाजा आज उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया है। अलका लांबा ने अपने राजनैतिक पारी की शुरूआत एनएसयूआई से की थी और उसके बाद उन्होंने आप की सदस्यता ली और उन्हें चांदनी चौक से टिकट दिया गया और वह जीतने में कामयाब रही।

हालांकि शुरूआती दौर में वह टीम केजरीवाल की अहम सदस्य मानी जाती थी। लेकिन बाद में उनकी केजरीवाल से दूरियां बढ़ती गई। अलका लांबा कई बार आम आदमी पार्टी के टॉप लीडरशिप के खिलाफ बयान भी दे चुकी हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान