आश्चर्यजनक: महिला पर यौन अत्याचार के आरोप में 19 साल की लड़की गिरफ्तार

Published : Feb 05, 2019, 01:50 PM IST
आश्चर्यजनक: महिला पर यौन अत्याचार के आरोप में 19 साल की लड़की गिरफ्तार

सार

दिल्ली पुलिस ने एक लड़की को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने सेक्स टॉय से एक महिला का बलात्कार किया, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट पहुंची। यह मामला पिछले साल का है। इस मामले में तीन लोग पहले से भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

दिल्ली पुलिस ने एक 19 वर्षीया लड़की को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। यह मामला दिल्ली के सीमापुरी इलाके का है। 

पिछले साल एक 25 साल की महिला ने दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया गया था। 
इस मामले में वह 19 वर्षीया लड़की भी आरोपी थी। 

लेकिन दिल्ली पुलिस ने आरोपी 19 साल की लड़की पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था क्योंकि उसका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता (धारा 377) को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।
लेकिन पूर्वोत्तर की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इस लड़की ने उसके साथ कई बार मारपीट की और सेक्स टॉय से उसका बलात्कार किया। 

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की का बयान सीआरपीसी की धारा-164 के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया। 

बाद में आरोपी लड़की को इसी आधार पर गिरफ्तार किया गया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी लड़की को अब जुडिशल कस्टडी में भेज दिया है।

पूरा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है। पीड़ित महिला एक सेल्स गर्ल थी। बिजनेस के सिलसिले में उसकी मुलाकात रोहित और राहुल से हुई। आरोप है कि यह दोनों पीड़िता को दिलशाद कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में ले गए और वहीं उसके साथ गैंगरेप किया गया। फिर विडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 19 साल की यह लड़की भी आरोपियों की सहयोगी थी। वह बंधक बनाए जाने के दौरान पीड़िता की रखवाली करती थी। इस दौरान उसने कई बार उससे यौन दुर्व्यवहार किया और सेक्स टॉय से उसके साथ बलात्कार किया। जिससे उसे गंभीर शारीरिक चोट पहुंची। 

पुलिस ने आरोपी 19 साल की लड़की पर धारा 323 के तहत गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। शाहदरा जिला के आला पुलिस अफसरों ने इस मामले की पुष्टि की है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश