चुनाव के बाद घर करेगी महंगाई, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम

Published : May 20, 2019, 06:37 PM IST
चुनाव के बाद घर करेगी महंगाई, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम

सार

नई कीमत 21 मई से प्रभाव में आएगी और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सभी छह ब्रांडों पर लागू होगा।  

अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में दूध के दाम दो रुपये बढ़ाने का निर्णय किया है। इससे इन इलाकों में मंगलवार से दूध महंगा हो जाएगा। संघ ने यह निर्णय कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते किया है।

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दूध के दाम दो साल बाद बढ़ाये गये। इससे पहले, मार्च 2017 में दूध के दाम संशोधित किये गये थे। 

बयान के अनुसार नई कीमत 21 मई से प्रभाव में आएगी और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सभी छह ब्रांडों पर लागू होगा।

जानें किस पैकेट का कितना रेट

अहमदाबाद में आधा लीटर अमूल गोल्ड की कीमत 27 रुपये, अमूल शक्ति 25 रुपये, अमूल ताजा 21 तथा अमूल डायमंड 28 रुपये में उपलब्ध होगा।

सहकारी संगठन ने कहा कि गाय के दूध के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘दो साल के अंतराल के बाद दूध की कीमत में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। इसका उद्देश्य दूध के उत्पादन में कमी तथा कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना है।’’
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल