mynation_hindi

नये वित्त सचिव एएन झा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Published : Dec 04, 2018, 03:02 PM IST
नये वित्त सचिव एएन झा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

सार

1981 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हसमुख अधिया के 30 नवंबर को रिटायर होने के बाद मोदी सरकार ने एएन झा को नया वित्त सचिव नियुक्त किया है।

1981 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हसमुख अधिया के 30 नवंबर को रिटायर होने के बाद मोदी सरकार ने एएन झा को नया वित्त सचिव नियुक्त किया है।

झा जो इससे पहले व्यय सचिव थे, उन्हें सोमवार को सरकारी आदेश के बाद नए वित्त सचिव का पद दिया गया।   प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

झा के बारे में 6 मुख्य बातें:

1. झा 15 जनवरी, 1959 को पैदा हुए, वह मणिपुर कैडर से 1982-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वित्त मंत्रालय के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक थे। माना जाता है कि वह प्रधान मंत्री कार्यालय के विश्ववसनीय सदस्य रहे हैं। 

2. झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में बीए और एमए किया है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के जॉन एफ केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से कार्यकारी विकास में स्नातकोत्तर डिग्री भी प्राप्त की है। वह फ्रेंच भाषा की अच्छी जानकारी रखते हैं। 

3. झा ने भारत सरकार के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह वित्त, पर्यावरण और वन विभाग के मुख्य सचिव रहे हैं। वे एचआरडी मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार और कानून मंत्रालय में भी संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार रहे हैं।

4. मणिपुर सरकार में वह मणिपुर नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के अध्यक्ष और मणिपुर राज्यपाल के सचिव, मणिपुर सीएम के मुख्य सचिव और उखरुल और चुराचंदपुर जिलों के डिप्टी कमिश्नर और मजिस्ट्रेट भी रहे हैं।

5. झा ने एशिया और प्रशांत (यूएनईएससीएपी) क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग में परामर्शदाता के रूप में भी कार्य किया।

6. दिलचस्प बात यह है कि 2006 में एके झा को तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा  नियुक्त किया गया था।

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित