एमपी में कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, 15 दिन में तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Published : Jul 23, 2020, 06:23 PM ISTUpdated : Jul 23, 2020, 06:26 PM IST
एमपी में कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, 15 दिन में तीन   विधायकों ने छोड़ी पार्टी

सार

कांग्रेस विधायक नारायण पटेल आज प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पिछले हफ्ते ही बुरहानपुर जिले के नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

भोपाल। राजस्थान में जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार पर खतरा बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में सरकार गंवाने बाद कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। राज्य में पिछले 15 दिनों के भीतर कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी से अलविदा कहा है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। अब राज्य में मंधाना सीट से कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस विधायक नारायण पटेल आज प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पिछले हफ्ते ही बुरहानपुर जिले के नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने त्यागपत्र स्वीकर कर लिया था। लेकिन कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा है और मांधाता सीटे से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने इस्तीफा देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य में कांग्रेस के तीसरे विधायक द्वारा इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या अब 87 रह गई है।

फिलहाल राज्य में लगातार विधायकों के इस्तीफों को देखते हुए राज्य के कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ लगातार विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन उसके बावजूद विधायक इस्तीफा दे हैं। जबकि मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। नारायण पटेल के इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी और सुमित्रा देवी पार्टी छोड़ चुके हैं। एक कुछ समय पहले ही पीपीसी चीफ और राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने विधायकों की बैठक की और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पार्टी के विधायकों को तोड़ रही है। 

राज्य की 27 सीटों पर होंगे उपचुनाव

राज्य में विधानसभा की खाली सीटों पर चुनाव होने हैं और राज्य में वर्तमान में 27 सीटें खाली हैं और इन पर चुनाव होने हैं। वहीं राज्य में लगातार कांग्रेस के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं। जिसके बाद राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 87 विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास 107 विधायक हैं। राज्य में भाजपा को सरकार बचाने के लिए 9 विधायकों की जरूरत है। वहीं अब कांग्रेस विधायक नारायण पटेल के इस्तीफे के बाद 27 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट