अनूप जलोटा का हॉट धमाका

Published : Sep 19, 2018, 09:28 AM IST
अनूप जलोटा का हॉट धमाका

सार

अनूप जलोटा ने अपने रिलेशनशिप की घोषणा बिग बॉस के मंच से की है। उन्होंने बताया कि जसलीन अनूप से गाना सीख रही थीं, इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। पिछले तीन सालों से वह दुनिया की नजरों से छुपकर मिलते रहे और किसी को खबर नहीं हुई।

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने जबरदस्त धमाका किया है। उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह खुद से 37 साल छोटी एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं।

 जसलीन मथारु नाम की यह लड़की अनूप जलोटा की शिष्या है, जो कि उनसे संगीत सीखती है। अनूप जलोटा की उम्र 65(पैंसठ) साल है, जबकि जसलीन की उम्र महज 28 साल है। 

अनूप जलोटा ने अपने रिलेशनशिप की घोषणा बिग बॉस के मंच से की है। उन्होंने बताया कि जसलीन अनूप से गाना सीख रही थीं, इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। पिछले तीन सालों से वह दुनिया की नजरों से छुपकर मिलते रहे और किसी को खबर नहीं हुई।

लेकिन आखिरकार जलोटा ने बिग बॉस के मंच से जसलीन और अपने रिश्तों की घोषणा करके सबको चौंका दिया। 

अनूप ने जब इस बारे में बताया तो शो के होस्ट सलमान खान सहित सभी लोग दंग रह गए। सलमान खान तो हाथ जोड़कर अनूप के पैरों में झुक गए। 

बिग बॉस के सीजन-12 की शुरुआत रविवार से हुई। लेकिन इस दौरान अनूप जलोटा ने ऐसा धमाका किया, कि लोग बिग-बॉस से ज्यादा अनूप और जसलीन के बारे में ही बातें करते हुए नजर आए। 

 

अनूप जलोटा की इससे पहले तीन बार शादी हो चुकी है। उन्होंने पहली शादी गुजराती लड़की सोनाली सेठ से की थी। काफी समय बाद उन्हें तलाक दे दिया था।


 इसके बाद अनूप ने बीना भाटिया से दूसरी शादी की। यह अरेंज मैरिज थी। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और तलाक हो गया। 


इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की थी। लीवर खराब होने के चलते मेधा की 2014 में मौत हो गई।
 अनूप जलोटा पर उनके ग्रुप में साथ काम चुकी एक लड़की रीना गोलन ने भी कई तरह के आरोप लगाए थे। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान