क्या राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी न होने पर की गई रोहित शेखर की हत्या?

Published : Apr 25, 2019, 11:01 AM IST
क्या राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी न होने पर की गई रोहित शेखर की हत्या?

सार

रोहित शेखर की पत्नी और अब उनकी हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला राजनैतिक में अपना कैरियर बनाना चाहती थी। वह रोहित के जरिए राजनीति में मुकाम बनाने की हसरते पाले हुए थी। जिसके लिए उसने रोहित के साथ शादी की। असल में रोहित और अपूर्वा की मुलाकात एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी। 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। उनकी पत्नी अपूर्वा ने क्या अपनी राजनैतिक आकांक्षाओं के पूरा न होने के लिए की या फिर संपत्ति विवाद इस हत्या की वजह बना। पेशे से वकील अपूर्वा ने हत्या के पीछे जो तर्क दिए वह पुलिस के गले नहीं उतर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रोहित शेखर की पत्नी और अब उनकी हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला राजनैतिक में अपना कैरियर बनाना चाहती थी। वह रोहित के जरिए राजनीति में मुकाम बनाने की हसरते पाले हुए थी। जिसके लिए उसने रोहित के साथ शादी की। असल में रोहित और अपूर्वा की मुलाकात एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी। अपूर्वा के बारे में जो जानकारी मिली उसके मुताबिक इंदौर में नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अध्यक्ष थी और वह अपना एक मुकाम बनाना चाहती और जब उसे मालूम चला की रोहित दो राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं तो उसने अपनी नजदीकियां रोहित से बढ़ानी शुरू कर दी।

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि रोहित से शादी के करने के बाद उसे ठगा हुआ महसूस होने लगा क्योंकि उसने जो उम्मीद पाल रखी थी, रोहित उसमें खरा नहीं उतरा। क्योंकि रोहित शेखर स्वयं अपना राजनैतिक मुकाम बनाने की कोशिश कर रहा था। जब रोहित की शादी हुई उस वक्त नारायण दत्त तिवारी जिंदा थे और उनकी कांग्रेस से दूरी बन चुकी थी। हालांकि यूपी में पिछली समाजवादी सरकार में रोहित को राज्यमंत्री का दर्जा मिला हुआ था। फिलहाल पुलिस तीन बिंदुओं को इस हत्या की बड़ी वजह मान रही है। तनावपूर्ण वैवाहिक जीवन, संपत्ति और राजनीतिक करियर की महत्वाकांक्षा का पूरा न होना।

हालांकि अपूर्वा अपने पति की एक महिला रिश्तेदार को पसंद नहीं करती थी लेकिन किसी की हत्या के पीछे इसे कोई बड़ी वजह नहीं माना जा सकता है। जानकारी में ये भी आया है कि रोहित से तल्ख होते रिश्ते और उम्मीद में खरा नहीं उतरने के कारण अपूर्वा ने उन्हें कानूनी नोटिस दिया था। वह अपने रिश्ते खत्म करना चाहती। लेकिन इसके लिए दोनों के परिवार तैयार नहीं थे और उन्होंने दोनों को समझाया। बहरहाल अपूर्वा शुक्ला को बुधवार अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए उसकी पत्नी अपूर्वा तिवारी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार