बॉर्डर पर पाकिस्तान ने दिया आतंकियों को बढ़ावा तो होगी कड़ी कार्रवाई: सेना दिवस पर गरजे सेनाध्यक्ष

Published : Jan 15, 2019, 01:31 PM IST
बॉर्डर पर पाकिस्तान ने दिया आतंकियों को बढ़ावा तो होगी कड़ी कार्रवाई: सेना दिवस पर गरजे सेनाध्यक्ष

सार

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़े लहजे में चेतावनी जारी की है।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से भारतीय सेना नहीं हिचकिचाएगी। वह सेना दिवस के मौके पर जवानों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 

मंगलवार को सेना दिवस के मौके पर सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगा देश आतंकी समूहों को समर्थन देता है और सेना इससे कारगर तरीके से निपट रही है। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सेना सीमा पर सख्त कार्रवाई से नहीं हिचकेगी। आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कभी भी कड़े कदम उठा सकती है। 
 
आर्मी चीफ ने कहा, 'हम जम्मू और कश्मीर से लगी भारत-पाक सीमा पर नैतिक दबदबा सुनिश्चित कर रहे हैं।' 

सेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वी सेक्टर के बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए नई गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। 

जनरल रावत ने चीन से लगी सीमा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हम पूर्वी सीमा पर स्थिति की समीक्षा करेंगे। हमारे सैनिक पूर्वी सेक्टर में बॉर्डर की रक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश