घाटी में सेना ने चलाया आतंकियों का सफाई अभियान, 24 घंटे में मार गिराए 9 आतंकी

Published : Apr 05, 2020, 12:32 PM IST
घाटी में सेना ने चलाया आतंकियों का सफाई अभियान, 24 घंटे में मार गिराए 9 आतंकी

सार

कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए पाकिस्तान सीमा पर इसका फायदा उठाना चाहता है और वह लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। वहीं पाकिस्तान के सरपस्त आतंकी घाटी में लोगों को निशाने बनाने के लिए हमले कर रहे हैं। लेकिन भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों के सभी मंसूबो को विफल रहे हैं। वहीं भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में एक जवान शरीद हो गया है और दो अन्य घायल हो गए।

श्रीनगर। देशभर में कोरोना के कहर के बीच जम्मू कश्मीर में सेना ने आतंकियों का सफाई शुरू किया है। जिसमें पिछले  24 घटों के दौरान 9 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि इस बीच सेना को एक जवान भी  खोना पड़ा और आतंकियों की गोली में एक जवान शहीद हो गया। सेना को मुठभेड़ में भारी मात्रा में गोलाबारूद भी मिला है।

कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए पाकिस्तान सीमा पर इसका फायदा उठाना चाहता है और वह लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। वहीं पाकिस्तान के सरपस्त आतंकी घाटी में लोगों को निशाने बनाने के लिए हमले कर रहे हैं। लेकिन भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों के सभी मंसूबो को विफल रहे हैं। वहीं भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में में एक जवान शरीद हो गया है और दो अन्य घायल हो गए।

 सेना ने दक्षिण कश्मीर के बटपुरा इलाके में निर्दोष नागरिकों को मारने वाले चार आतंकियों का सफाया  कर दिया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के बटापुरा में शनिवार को चार आतंकवादी और आजकुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना का कहना है कि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट