युद्ध की तैयारी में हैं भारत और पाकिस्तान की सेना!

Published : Aug 27, 2019, 07:59 AM IST
युद्ध की तैयारी में हैं भारत और  पाकिस्तान की सेना!

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है। 

नई दिल्ली। जल्द ही भारत और पाकिस्तान की सेना एक दूसरे पर गोली और गोलाबारूद बरसाएंगे। अरे चौकिए मत दोनों देशों के बीच कोई युद्ध नहीं होने जा रहा है। बल्कि तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत और पाकिस्तान की सेनाएं अगले महीने रूस में मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। इन देशों के लिए अलावा इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है। लेकिन अब भारत और पाकिस्तान की सेना रूस में आमने सामने होंगी। जहां ये युद्ध का अभ्यास करेंगी। भारत और पाकिस्तान के साथ ही इस में चीन भी शामिल है।

रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में इन तीन देशों के साथ ही पांच अन्य देश हिस्सा लेंगे। ये अभ्या 16 से 21 सितंबर तक रूस के ऑरेनबर्ग में आयोजित हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक भारत इस अभ्यास के लिए एक बड़ी टीम भेजने के साथ ही इसमें सेना और वायु सेना के सैनिकों को शामिल ककरेगा। पिछले साल भी रूस में भारत और पाकिस्तान ने अभ्यास भाग लिया था।

असल में आजादी के बाद यह पहला मौका था जब दोनों देश किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा थे। असल में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कूटनीतिक संबंधों का दर्जा घटा दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश