हयात मामलाः आशीष के दोस्तों से पूछताछ, साथ आई महिला के देश छोड़कर जाने का संदेह

ankur sharma |  
Published : Oct 17, 2018, 07:47 PM IST
हयात मामलाः आशीष के दोस्तों से पूछताछ, साथ आई महिला के देश छोड़कर जाने का संदेह

सार

अभी तक पुलिस ने आरोपी आशीष पांडे के कुछ दोस्तों से पूछताछ की है। पुलिस को उसकी महिला मित्रों के जांच में शामिल होने का इंतजार है। इस बीच, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। 

दिल्ली के प्रख्यात पांच सितारा होटल हयात में खुलेआम पिस्टल लहराकर जान की धमकी देने के आरोपी आशीष पांडे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने आशीष के चार दोस्तों को जांच में शामिल होने को कहा है। इनमें से एक महिला है। पुलिस के मुताबिक, आशीष इन लोगों के संपर्क में था और हो सकता है कि इनमें से ही किसी ने उसे भागने में मदद की हो। इस बीच, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। 

पुलिस को आशंका है कि उस रात आशीष के साथ नजर आ रही उसकी कुछ महिला दोस्त विदेशी नागरिक हो सकती हैं। संभव है कि वे देश छोड़कर चली गई हों। हालांकि पुलिस की ये थ्योरी आशीष के दोस्त साहिल की ओर से दिए गए बयान पर आधारित है। साहिल से मंगलवार को पूछताछ की गई थी। 

अभी तक पुलिस ने आरोपी आशीष पांडे के कुछ दोस्तों से पूछताछ की है। पुलिस को उसकी महिला मित्रों के जांच में शामिल होने का इंतजार है। उनसे संपर्क साधा गया है लेकिन अभी तक उनके इसमें शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें - जानिये क्या हुआ था हयात होटल में 13-14 अक्टूबर की रात

दिल्ली पुलिस को संदेह है कि आशीष को पुलिस से बचने में उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानीय लोगों का साथ मिल रहा है। पांच सितारा होटल हयात में 13-14 अक्टूबर की रात विवाद के बाद खुलेआम पिस्टल लहराकर धमकाने का वीडियो वायरल हो गया था। आरोपी आशीष पांडे अंबेडकरनगर से बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा और जलालपुर से बसपा विधायक रितेश पांडे का बड़ा भाई है। वीडियो में उसके हाथ में नजर आ रही पिस्टल भी विदेशी है। 

अभी तक की जांच के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब आशीष के साथ आई एक महिला ने वीडियो में नजर आ रहे एक युवक को लेडीज टॉयलेट में देखने के बाद उस पर तंज कसा। उक्त युवक की पहचान गौरव सिंह के तौर पर हुई है। गौरव ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। उसके मुताबिक, महिला मित्र की तबियत खराब थी और वह उसकी मदद करने के लिए साथ में वॉशरूम चला गया था। लेकिन आरोपी आशीष के साथ आई लड़कियां उसे वहां देखकर ट्रांसजेंडर कहने लगीं, इसी पर विवाद हो गया। इसके बाद होटल के पोर्च पर आशीष ने उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 

"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान