कुपवाड़ा में आतंकी हमला नाकाम, एक आतंकी ढेर

Gursimran Singh |  
Published : Nov 11, 2018, 04:59 PM IST
कुपवाड़ा में आतंकी हमला नाकाम, एक आतंकी ढेर

सार

खुफिया सूचना के आधार पर हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक नाका लगाया था। आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया।

घटना देर शाम 4:15 बजे की है। आतंकियों ने सुरक्षा बलों के संयुक्त नाके पर हमला करने की कोशिश की। आतंकियों ने सुरक्षा बलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया। चौकन्ने सुरक्षा बलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को मार गिराया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक नाका लगाया था और जब आतंकी वहां से गुजरे तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की चेतावनी दी जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड दाग कर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की फायरिंग में सुरक्षा बलों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। सूत्रों की मानें तो एक अन्य आतंकी भागने में सफल रहा। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर उसकी खोज शुरू कर दी है। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि वह स्थानीय आतंकी है।

इससे पहले, सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा में ही 2 नवंबर को तहरीक उल मुजाहिदीन के एक आतंकी नसीर अहमद तेली को उस वक्त मार गिराया था जब सुरक्षा बलों की नाका पार्टी से भागने की कोशिश कर रहा था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम