भारत नेपाल मैत्री संबंधों पर हमला, साझा पावर प्लांट को बम से उड़ाने की कोशिश

Published : Feb 09, 2019, 03:32 PM IST
भारत नेपाल मैत्री संबंधों पर हमला, साझा पावर प्लांट को बम से उड़ाने की कोशिश

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल जिस हाइड्रो बिजली के पावर प्लांट की नींव रखी थी। उसे बम से उड़ाने की कोशिश की गई है। इस परियोजना से नेपाल में 1.5 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर आ रहे हैं। इस प्लांट में देसी बम से तीन धमाके किए गए।   

नेपाल में भारत सरकार की मदद से चल रहे हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी पावर प्लांट में देसी बम से तीन धमाके गिए गए। जिससे सुरंग में से पानी निकालने वाले बूमर और निर्माण को ऑपरेट होने वाले जनरेटर को नुकसान हुआ। हालांकि मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। 

यह पावर प्लांट नेपाल के सांखुवासभा जिले में स्थित है। इससे 900 मेगावाट बिजली पैदा होगी। 

अज्ञात हमलावरों के समूह ने गुरूवार की रात यहां विस्फोट किया। एक के बाद एक तीन धमाके हुए जिसके कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। मुख्य जिलाधिकारी और डिप्टी सुपरिटेंडेंट मौके वहां कैंप कर चुके हैं। 

इस हमले के बाद पावर प्लांट के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने पिछले साल इस पावर प्लांट की नींव रखी थी।

 
पांच सालों में पूरी होने वाली इस योजना में लगभग 2,400 मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें 1,700 नेपाल के मजदूर और तकनीशियन हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश