जबरदस्ती दाढ़ी काटने की बात कहकर भड़काया सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Published : Aug 30, 2019, 06:17 PM IST
जबरदस्ती दाढ़ी काटने की बात कहकर भड़काया सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

सार

अपने शौक के लिए दाढ़ी कटवाकर एक मुस्लिम शख्स ने भगवा संगठनों पर इसका इल्जाम मढ़ने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तेज निगाहों से वह बच नहीं पाया और सच उगल दिया। जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव भड़काने के इल्जाम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।   

बागपत:  हिन्दू संगठनों को बदनाम करने ओर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिशो के आएदिन मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला बागपत कोतवाली इलाके का है जहां पर एक युवक ने ट्रेन में मारपीट करने और दाढ़ी को काटने की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की है जिसकी तफ्तीश में जुटी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है और पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि युवक ने स्वयं ही अपने कपड़े फाड़कर दाढ़ी कटवाने के बाद झूठी अफवाह फैलाई थी ।

दरअसल ये  मामला कोतवाली बागपत इलाके का है।  जहां मुगलपुरा मोहल्ले के रहने वाले मुस्लिम युवक फारुख ने एक झूठी कहानी बनाते हुए अपने परिचितों को बताया कि जब वह दिल्ली से आ रहा था तो तभी ट्रेन में कुछ युवको ने उसके साथ मारपीट की ओर उसके कपड़े फाड़कर दाढ़ी भी काट दी थी। 

 जिसके बाद युवक की दाढ़ी काटने की बात फैलनी शुरू हुई तो एक साजिद नाम के युवक ने ट्विटर हैंडल पर उसका फोटो डालकर आग में घी डालने की कोशिश की। जिसके बाद एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव ने एएसपी , सीओ व कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के सख्त आदेश दिए। 

बाद में पुलिस ने जब फारुख नाम के धोखेबाज युवक फारुख से सघनता से पूछताछ की तो पता चला कि उसके बयानों में कोई तालमेल नहीं था। पुलिस की सख्ती के बाद अब युवक अपने बयानों से पलट गया और उसने पुलिस को बताया कि वह कुछ वर्षों पहले एक इज्तमा में शामिल हुआ था जिसके बाद उसने दाढ़ी रख ली थी और अब उसका मन दाढ़ी कटवाने का करने लगा था लेकिन समाज के डर से वह दाढ़ी नही कटवा पा रहा था। 

 जिसके चलते उसने लोनी में रहने वाले अपने एक साथी के पास पहुंचकर अपनी दाढ़ी कटवा दी और लोनी से घर लौटते वक्त खुद ही अपने कपड़े फाड़कर ये अफवाह फैलायी थी की ट्रेन में उसके साथ मारपीट और दाढ़ी काट दी गई थी।  वहीं पकड़ा गया युवक अब अपने साथ कुछ नही होने की बात कह रहा है ।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश